धनौरा: गजरौला में शिव मंदिर पर छड़ी मेले में जमकर हुआ डांस, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला। फाजलपुर रेलवे फाटक के पास स्थित शिव मंदिर परिसर में छड़ी मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान जमकर डांस हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर अधिकारियों ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में भी आयोजन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।