उदवंत नगर: नीमा गांव में लड़की की फोटो खींचने पर गोली मारकर हत्या, आरोपी ने अपने जन्मदिन पर लड़की को लेकर जाने के बाद किया विवाद
भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमा गांव में लड़की की फोटो खींचने पर गोली मारकर एक युवक की हत्या हुई थी। हत्याकांड में शामिल आरोपी अपने जन्मदिन पर लड़की को लेकर गया था। विवाद के बाद गोली मारने की बात कबूली। पुलिस के द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों ने बताया कि मोबाइल में लड़की का फोटो खींचने को लेकर हमलोगों द्वारा हत्या की गई थी ।