Public App Logo
breking news थाना गौण्डा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त हेमराज को किया गिरफ्तार अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। थाना गौण्डा पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हेमराज पुत्र किशनलाल, निवासी कैमथल (थाना गौण्डा, जनपद अलीगढ़) के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्षेत्र गौण्डा से संबंधित वाद संख्या 431/26 के तहत धारा 138 एनआई एक्ट (N.I. Act) में वारंट जारी था। गौण्डा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की अन्य कानूनी व वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: उप-निरीक्षक (उ०नि०) श्री बलराम सिंह (थाना गौण्डा, अलीगढ़) कांस्टेबल (कां०) अनिकेत (थाना गौण्डा, अलीगढ़) Aligarh Policeकृष्ण कुमार पत्रकारChief Minister Office Uttar PradeshBrajesh Pathak Journalist - Koil News