Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

करोडों रुपये के फंड घोटालों के बाद नगर निगम पंचकूला में अब अरबों रुपये का जमीन के घोटाले की चर्चा - ओ पी सिहाग पंचकूला, 7 जून: जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि लगता है पंचकूला नगर निगम में लगातार हो रहे घोटालों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ठीक नाक के नीचे नगर निगम पंचकूला में करोडों रुपये के फंड घोटालों के बाद अब नगर निगम की अरबों रुपये की जमीन के घोटाले की चर्चा पूरे प्रदेश में है। ओ पी सिहाग ने कहा की पूर्व में पंचकूला में उपायुक्त रहे सुशील सारवान ने नगर निगम पंचकूला की अरबों रुपये की 72 बीघे जमीन एक प्राइवेट होटल के मालिक को अपने निजि फायदे के लिए उनके नाम कर दी है ,य़ह मामला आज मुख्य अखबारों की सुर्खियों में छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त जिले की सरकारी जमीन का कस्टोडियन होता है परंतु सुशील सारवान ने तो नियमों के विरुद्ध जाकर नगर निगम पंचकूला की लगभग 250 करोड़ रुपये बाजारी भाव की जमीन रिकार्ड में प्राइवेट व्यक्ति के नाम करने बारे कलेक्टर सह डी सी के रूप में फैसला कर दिया। ओ पी सिहाग ने कहा कि पहले नगर निगम के अधिकारियों , बैंक अधिकारियों तथा कुछ प्राइवेट लोगों ने साजिश करके नगर निगम के करोडों रुपये का गबन किया और अब पंचकूला के पूर्व उपायुक्त ने नियमो के खिलाफ जाकर जमीन का बड़ा घोटाला कर दिया। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में लगातार बड़े बड़े घोटाले हो रहे हैं ,अधिकारियों पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है तथा अधिकारी बेलगाम है एवं बेखौफ हैं या अधिकारी किन्ही रसूखदारो की शह पर ये घोटाले कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की सुशील सारवान को तुरंत महत्वपूर्ण पद से हटा देना चाहिए तथा इस अति गम्भीर मामले की जांच तुरंत करवा कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा जो जमीन पूर्व उपायुक्त ने प्राइवेट व्यक्ति के नाम की थी उसको दोबारा से नगर निगम पंचकूला को सौंपा जाए।

Ambala, Ambala | Jun 7, 2026

MORE NEWS

पिछले दिनों रादौर मे पुलिस पर पत्थरबाजी करने के मामले में, पुलिस ने वीरवार को डेहा बस्ती निवासी, रवीना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रादौर पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही मामले में नामजद, अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिलाई जायेगी।

पिछले दिनों रादौर मे पुलिस पर पत्थरबाजी करने के मामले में, पुलिस ने वीरवार को डेहा बस्ती निवासी, रवीना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रादौर पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही मामले में नामजद, अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिलाई जायेगी।

Ambala, Ambala | Jun 18, 2026

पुलिस ने पत्थरबाजी करने वालो मे शामिल डेहा बस्ती की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने लगभग 15 से 20 लोगो के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, चोट मारने एवं अन्य कई धाराओं में पर्चा दर्ज किया है। 
गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस महिला को बस्ती मे लेकर आई। पत्रकारो से बातचीत में महिला स्वीकार कर रही है कि नशा बेचने के आरोपी को हमने पुलिस से छुड़वाया और पुलिस पर पथराव किया।

रादौर शहर के अंदर इस समय अलग माहौल चल रहा है। लोग गिरफ्तारी से संतुष्ट नही है। जनता बुलडोजर एक्शन चाहती है। जनता का मत है, कि कुछ दिनों मे इनकी जमानत हो जाएगी। ये अपराधिक किस्म के व्यक्ति है। अवैध  रूप से सरकारी जमीन पर बड़ी बड़ी कोठिया बना रखी है। आज कुछ समाजिक संगठनों के सदस्यों ने नगरपालिका प्रधान को ज्ञापन सौंप कर जमीन खाली कराने की अपील की है। वही शहर के लोग इस मामले मे कल कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिलेंगे और बाकी शहरों की तरह यहाँ पर भी बुलडोजर चलाने की मांग करेंगे। 
#रदौर_शहर #डेहा_बस्ती #muncipalcomittee
#yamunanagar

पुलिस ने पत्थरबाजी करने वालो मे शामिल डेहा बस्ती की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लगभग 15 से 20 लोगो के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, चोट मारने एवं अन्य कई धाराओं में पर्चा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस महिला को बस्ती मे लेकर आई। पत्रकारो से बातचीत में महिला स्वीकार कर रही है कि नशा बेचने के आरोपी को हमने पुलिस से छुड़वाया और पुलिस पर पथराव किया। रादौर शहर के अंदर इस समय अलग माहौल चल रहा है। लोग गिरफ्तारी से संतुष्ट नही है। जनता बुलडोजर एक्शन चाहती है। जनता का मत है, कि कुछ दिनों मे इनकी जमानत हो जाएगी। ये अपराधिक किस्म के व्यक्ति है। अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बड़ी बड़ी कोठिया बना रखी है। आज कुछ समाजिक संगठनों के सदस्यों ने नगरपालिका प्रधान को ज्ञापन सौंप कर जमीन खाली कराने की अपील की है। वही शहर के लोग इस मामले मे कल कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिलेंगे और बाकी शहरों की तरह यहाँ पर भी बुलडोजर चलाने की मांग करेंगे। #रदौर_शहर #डेहा_बस्ती #muncipalcomittee #yamunanagar

Ambala, Ambala | Jun 18, 2026

चनोत गांव के लोग पानी की मांग को लेकर निकले आज सड़कों पर

चनोत गांव के लोग पानी की मांग को लेकर निकले आज सड़कों पर

Ambala, Ambala | Jun 18, 2026