महापौर कार्यालय में अपनों के बीच...
महापौर कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, समाज के सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इसी अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति, यमुनानगर-जगाधरी के प्रतिनिधि श्री मनप्रीत वालिया जी ने भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का स्नेहिल निमंत्रण भेंट किया। इस पावन आयोजन के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
जनसेवा, संवाद और संस्कार—यही हमारी प्राथमिकता है। 🙏🚩
Ambala, Ambala | Jul 12, 2026