यमुनानगर में टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से छोड़ा धमकी भरा पर्चा।
यमुनानगर 12 जुलाई 2026....शहर थाना क्षेत्र की रामपुरा कॉलोनी में टायर व्यापारी ईशान सभरवाल के शोरूम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात के बाद हमलावर शोरूम के बाहर आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा चिपकाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना के बारे में जानकारी शोरूम खुलने के बाद पता चला। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और धमकी भरा पर्चा कब्जे में ले लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस रंगदारी, पुरानी रंजिश और दहशत फैलाने समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Ambala, Ambala | Jul 12, 2026