मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित,
दिनांक 08.09.2026 को पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में वरीय पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया।
गोष्ठी में जिले की अपराध स्थिति, लंबित कांडों की प्रगति, गंभीर अपराधों के अनुसंधान, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित वारंट एवं कुर्की, भूमि विवाद, महिला एवं साइबर अपराध तथा यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच अभियान को प्रभावी बनाने तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा पुलिसिंग में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनविश्वास बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।