साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
अमेरिकन नागरिको से ठगी करने वाले 07 साइबर अपराधियों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 08 लैपटॉप, 09 मोबाइल फोन व 04 इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त आधुनिक VoIP कॉलिंग सिस्टम एवं विशेष सॉफ्टवेयर की सहायता से कॉल सेंटर संचालित कर मुख्य रूप से अमेरिका (USA) के नागरिकों को निशाना बनाते थे। मैलवेयर के माध्यम से फर्जी पॉप-अप दिखाकर पीड़ितों को टोल-फ्री नंबर पर कॉल करने के लिए प्रेरित किया जाता था। इसके बाद स्वयं को माइक्रोसॉफ्ट सपोर्ट, साइबर सिक्योरिटी एवं FTC का अधिकारी बताकर कूटरचित दस्तावेज भेजे जाते थे तथा कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर साइबर ठगी की जाती थी।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP