
▪️केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए 2,117.85 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता को दी मंजूरी.
नई दिल्ली:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस वर्ष मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से प्रभावित राज्यों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बड़ी वित्तीय सहायता की घोषणा की है।
सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से से 2,117.85 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता राशि जारी करने को मंजूरी प्रदान कर दी है।गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव तथा पुनर्वास कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मानसून के दौरान सभी प्रभावित राज्यों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर स्थिति की बारीकी से निगरानी की जा रही है। आवश्यकतानुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को पहले ही तैनात किया जा चुका है और रक्षा मंत्रालय द्वारा आवश्यक लॉजिस्टिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।नुकसान के आकलन के लिए भेजे गए केंद्रीय दलबाढ़ से हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए अरुणाचल प्रदेश और असम में अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) भेजे जा चुके हैं। असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए इस केंद्रीय दल को दो बार भेजा गया है।
इसके अलावा, नागालैंड सरकार के अनुरोध पर वहां की स्थिति का जायजा लेने के लिए भी इसी तरह के एक विशेष दल का गठन किया जा रहा है।सात राज्यों को मिलेगा सीधे लाभबाढ़ से प्रभावित सात राज्यों को इस राशि से तुरंत मदद मिलेगी:
हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और नागालैंड: इन राज्यों को वित्त वर्ष 2026-27 की एसडीआरएफ की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है।
अग्रिम दूसरी किस्त: राहत कार्यों में संसाधनों की कमी न हो, इसके लिए हिमाचल प्रदेश और ओडिशा को केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त भी अग्रिम रूप से जारी करने की मंजूरी दी गई है।
दस्तावेजी औपचारिकताओं में छूट: अरुणाचल प्रदेश, असम, गुजरात तथा महाराष्ट्र में स्थिति को देखते हुए लागू दिशा-निर्देशों के अंतर्गत दस्तावेजी औपचारिकताओं में विशेष छूट दी गई है, ताकि इन्हें एसडीआरएफ की पहली किस्त की अग्रिम राशि बिना किसी देरी के तुरंत जारी की जा सके।
#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #budauncity #badauncity #badaunnews #UttarPradeshNews #budaun #badaun #flood #floodrelief #flooddamage #FloodPrevention #assam #Odisha #Nagaland #himachalpradesh #ArunachalPradesh #gujrat #maharashtra #TV बदायूँ हर पल न्यूज़ @topfans @badaunharpalnews
Budaun, Budaun | Aug 3, 2026