आज भाजपा के पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने चम्बा सदर विधायक नीरज नैयर से सौहार्दपूर्ण भेंट एवं विभिन्न जनहित विषयों पर सार्थक चर्चा की। क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर उनके विचारों का आदान-प्रदान हुआ। लोकतंत्र में सकारात्मक संवाद और सहयोग ही विकास की मजबूत नींव है। आशा है कि सभी मिलकर चंबा के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।
Chamba, Chamba | Jun 2, 2026