Public App Logo
Jansamasya
Viralreels
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

कैमूर में ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत, शिक्षक घायल कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ विद्यालय जा रहे एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। NH-219 पर दतियांव मोड़ के पास हादसा जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे प्रधानाध्यापक लाल बाबू प्रसाद गोंड़ बाइक से चैनपुर प्रखंड के बजडीहा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय जा रहे थे। उनके साथ शिक्षक वीरेंद्र कुमार भी बाइक पर सवार थे। भभुआ-चैनपुर मार्ग स्थित NH-219 पर दतियांव मोड़ के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक समेत दोनों शिक्षक ट्रक के नीचे दब गए। मृतक प्रधानाध्यापक, घायल शिक्षक की हालत गंभीर हादसे में प्रधानाध्यापक लाल बाबू प्रसाद गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वे मोहनिया थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी स्वर्गीय छवि गोंड़ के पुत्र थे। वहीं घायल शिक्षक वीरेंद्र कुमार 43 वर्षीय, रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी लाल बहादुर भारती के पुत्र हैं। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी भी शिक्षिका, परिवार में कोहराम प्रधानाध्यापक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी सरोज देवी भी सोनहन क्षेत्र के पिया गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षिका हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा हादसे की सूचना मिलते ही भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त करने और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Mohania, Kaimur | Jun 24, 2026

MORE NEWS

थार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में ग्रामीण बैंक के एक शाखा प्रबंधक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना राजपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के समीप की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद थार चालक घायल बैंक मैनेजर को रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाकर मौके से फरार हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच के दौरान पता चला कि बाइक सवार बैंक मैनेजर की मौत हो चुकी है।मृतक की पहचान पटना निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है, जो ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।

Mohania, Kaimur | Jun 25, 2026

कैमूर जिले के कुदरा थाने में अवैध बालू लदे जब्त ट्रक से हो रही थी बालू धुलाई,पत्रकार के  वीडियो बनाने के दौरान कुदरा थानाध्यक्ष पर बदसुलूकी करने और मोबाइल से वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्रकार द्वारा आवेदन दिया गया था जिस मामले में एसपी शिखर चौधरी ने मोहनिया सर्किल इंस्पेक्टर को पूरे मामले में जांच करने का निर्देश दिया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी बने सचिन कुमार बारी का स्टेशन पर भव्य स्वागत...

जिला शिक्षा पदाधिकारी बने सचिन कुमार बारी का स्टेशन पर भव्य स्वागत...

Mohania, Kaimur | Jun 25, 2026

कैमूर में ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत, शिक्षक घायल कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ विद्यालय जा रहे एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। NH-219 पर दतियांव मोड़ के पास हादसा जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे प्रधानाध्यापक लाल बाबू प्रसाद गोंड़ बाइक से चैनपुर प्रखंड के बजडीहा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय जा रहे थे। उनके साथ शिक्षक वीरेंद्र कुमार भी बाइक पर सवार थे। भभुआ-चैनपुर मार्ग स्थित NH-219 पर दतियांव मोड़ के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक समेत दोनों शिक्षक ट्रक के नीचे दब गए। मृतक प्रधानाध्यापक, घायल शिक्षक की हालत गंभीर हादसे में प्रधानाध्यापक लाल बाबू प्रसाद गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वे मोहनिया थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी स्वर्गीय छवि गोंड़ के पुत्र थे। वहीं घायल शिक्षक वीरेंद्र कुमार 43 वर्षीय, रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी लाल बहादुर भारती के पुत्र हैं। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी भी शिक्षिका, परिवार में कोहराम प्रधानाध्यापक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी सरोज देवी भी सोनहन क्षेत्र के पिया गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षिका हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा हादसे की सूचना मिलते ही भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त करने और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। - Mohania News