
सोरों में ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी, चालक ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
रात में ट्रक खड़ा कर आराम कर रहा था चालक, अज्ञात चोरों ने डीजल टैंक का लॉक तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
सोरों (कासगंज)। सोरों क्षेत्र में खड़े एक ट्रक से लगभग 400 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई तथा चोरी हुए डीजल की बरामदगी की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पदम सिंह पुत्र माँगी लाल, निवासी ग्राम भैंसों रा, थाना सुभाष पूरा, जनपद शिवपुरी (मध्य प्रदेश), Ashok Leyland कंपनी के ट्रक संख्या RJ 12 GD 1770 के चालक हैं। चालक के अनुसार वह अपने ट्रक से माल लेकर जा रहे थे। रास्ते में रात्रि लगभग 2:30 बजे सोरों क्षेत्र में ट्रक खड़ा कर आराम करने लगे।
इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ट्रक के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर उसमें रखा करीब 400 लीटर डीजल चोरी कर लिया। जब चालक की नींद खुली तो उसने देखा कि डीजल टैंक खुला हुआ था और डीजल गायब था।
घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 पर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित चालक का कहना है कि इस चोरी से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
चालक ने पुलिस से मांग की है कि उसकी शिकायत दर्ज कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए तथा चोरी हुए डीजल की बरामदगी सुनिश्चित कराई जाए।
#Kasganjpolice #crime #soron #truck