सतना जिले में अब तक 170.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
----
सतना 07 जुलाई 2026/#सतना जिले में इस वर्ष 1 जून से 7 जुलाई तक 170.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 289.7 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 194.9 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 125.2 मि.मी, बिरसिंहपुर में 196.3 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 173.2 मि.मी., नागौद में 182.8 मि.मी., जसो (नागौद) में 41.7 मि.मी. एवं उचेहरा में 158 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।
जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 232.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav