
कांवड़ मार्ग से बाहर दुकानें बंद कराने पर भड़की सपा, बोली-रोजी-रोटी से खिलवाड़ बंद करे पुलिस
कांवड़ मार्ग पर नहीं आने वाली दुकानों को खोलने की मांग, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा के नाम पर होटल और लाइसेंसी मांस की दुकानों को बंद कराए जाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में होटल व्यवसायियों और लाइसेंसी मांस विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। इस मामले को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर वार्ता भी की, जिस पर तत्काल समाधान का आश्वासन मिला।
सपा नेताओं का आरोप है कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा नहीं निकलती, वहां भी होटल और लाइसेंसी मांस की दुकानें बंद कराई जा रही हैं, जिससे दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। तनवीर खान ने कहा कि कटरा, जलालाबाद, तिलहर, निगोही, पुवायां और कांट समेत कांवड़ मार्ग से बाहर की दुकानों को नियमानुसार खोला जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सपा आंदोलन करेगी।इस मौके पर सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, जिला सचिव देवेंद्र मिश्रा एडवोकेट, बबल किशोर वाल्मीकि, विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, नदीम अहमद एडवोकेट, मोहम्मद अकरम कुरैशी, नदीम, आसिफ कुरैशी, मोहम्मद अनीस, नौशाद शकील, तस्लीम, रहमान मोहसिन, मोहम्मद फिरोज, इमरान एडवोकेट, संजीव कुमार एडवोकेट, राजा, शब्बू, श्लोक मौर्य और सपा जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
Mohd Shahnawaz Tanveer Khan