Public App Logo
जेपीएसएसी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के साथ आज सरकार के बीच अहम वार्ता है। इससे पहले कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी है। संभावना है कि सरकार छात्रों के साथ बातचीत के बाद परीक्षाओं को लेकर कुछ बड़े निर्णय लिए जाएं। इस बीच 1 दिन से अनशन पर बैठे एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा स्थिति बहुत ही गंभीर हो गई है। लगता नहीं है कि हम ज्यादा दिन तक जिंदा रह पाएंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी। - Namkum News