
#प्रयागराज में 10 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, दीपावली के अवसर पर रहेगा अवकाश
----------------------------------- गया दर्पण #न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 10 नवंबर 2026 खबर अपडेट मंगलवार,!
--------------------------------------------
#प्रयागराज। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार प्रयागराज जनपद में दीपावली त्योहार के अवसर पर 10 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट ऑर्डर्स (संशोधित) 1981 के प्रावधानों के तहत घोषित किया गया है।
#कार्यालय-ज्ञाप में बताया गया कि वर्ष 2026 के लिए शासन द्वारा घोषित अवकाशों की सूची में प्रयागराज के लिए 3 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। बाद में शासन स्तर से 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण उक्त स्थानीय अवकाश का जनपद स्तर पर उपयोग नहीं किया गया।
#इसी क्रम में जिलाधिकारी, प्रयागराज के अनुमोदन के बाद अब 10 नवंबर 2026 को दीपावली के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
#हालांकि, जिन विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, वहां यह स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा।
#Prayagraj #Diwali2026 #LocalHoliday #UttarPradesh #PrayagrajDistrict