#घूरपुर क्षेत्र में #दिनदहाड़े_युवती को #बाइक पर #बैठाकर ले गया #युवक, #मां ने दी #तहरीर।
गौहनिया / घूरपुर (प्रयागराज) - गौहनिया से अल्ट्रासाउंड कराने गई 20 वर्षीय युवती के लापता होने से हड़कंप मच गया। मां ने थाना घूरपुर में तहरीर देकर बेटी को बरामद कराने की मांग की है।
मां के अनुसार, 14 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे बेटी अपनी परिचित के साथ सेमरा-कल्बना रोड स्थित ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर गई थी। लौटते समय एक मोटरसाइकिल सवार युवक उसे जबरन अपने साथ बैठाकर प्रयागराज की ओर ले गया।
परिचित ने फोन पर परिजनों को सूचना दी। शोर मचाने पर आरोपी ने धमकी भी दी।
पुलिस का कहना है शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।
#Ghurpur #Gauhania #Prayagraj #PrayagrajNews