माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार एआई नीति 2026 की समीक्षा बैठक की।
बैठक में अगले पांच वर्षों तक प्रत्येक वर्ष एक लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने के लक्ष्य पर जोर दिया गया। साथ ही, राज्य में एआई कंपनियों, स्टार्टअप्स और डिजिटल उद्यमों को प्रोत्साहित कर निवेश एवं रोजगार के नए अवसर विकसित करने, आधुनिक एआई तकनीकों और बड़े एआई मॉडल के विकास तथा नवाचार को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार में अगले पांच वर्षों तक प्रत्येक वर्ष एक बड़े एआई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिससे विशेषज्ञों, कंपनियों, स्टार्टअप्स और विद्यार्थियों को एक साझा मंच मिलेगा।
Saharsa, Bihar | Oct 22, 2026