
रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामले में दो नामजद आरोपी, SIT को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी
रांची। आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामले में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (मुख्यालय-1) अमर कुमार पांडे को सौंपी गई है।
वहीं, पिठोरिया थाना में दर्ज प्राथमिकी में थाना प्रभारी सतीश पांडे का नाम हटाए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्राथमिकी में उनका नाम अज्ञात की श्रेणी में डाल दिया गया है। आरोप है कि इस बदलाव की जानकारी पीड़ित परिवार को भी नहीं दी गई।
थाना प्रभारी का नाम प्राथमिकी से हटाए जाने और जांच की धीमी गति को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो रही है कि आखिर मामले में निष्पक्ष जांच हो रही है या किसी को बचाने की कोशिश की जा रही है?
फिलहाल, सभी की निगाहें एसआईटी की जांच पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों के खिलाफ पुलिस कब तक ठोस कार्रवाई करती है।
#NishaBhagat #NishaBhagatCase #RanchiNews #JharkhandNews #AdivasiLeader #NishaBhagatSuicideCase #JharkhandPolice #RanchiPolice #PithoriaPoliceStation #SITInvestigation #JyotsnaKerketta #AjayTirkey #AmarKumarPandey #JusticeForNishaBhagat #JharkhandBreakingNews #ChhotanagpurLive #LatestNews #HindiNews