बाँदा रोटी बैंक ने जरूरतमंदों तक पहुंचाया 32 पैकेट भोजन
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी द्वारा लगातार जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद एवं सेवा का कार्य किया जा रहा है।
दिनांक 09/09/2026 को अपने निर्धारित दिन एवं समय पर जिम्मेदार महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणुका गुप्ता, छोटी बाजार द्वारा अपने घर से 10 पैकेट भोजन बनाकर दिए गए। वहीं हरदौल तलैया शाखा प्रमुख मोहम्मद दानिश एवं सदस्य नसीम खान के माध्यम से 20 पैकेट भोजन प्राप्त हुए। इसके अलावा निषाद फर्नीचर की ओर से 2 पैकेट भोजन दिए गए।
कुल 32 पैकेट भोजन बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम एवं संगठन मंत्री सुनील सक्सेना को सौंपे गए, जिसके बाद इन भोजन पैकेटों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया।
📢 सहयोग के लिए अपील
आप भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सेवा कार्य में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता के माध्यम से सहयोग करना चाहते हैं, तो नीचे दिए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451
📞 8318456975
#बाँदा_रोटी_बैंक #गरीबों_की_मदद #मानव_सेवा
Banda, Banda | Sep 10, 2026