
मनोहरपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
अब टाटानगर–एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस का मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होगा।
5 सितंबर, शनिवार को इस प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा।
सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मनोहरपुर स्टेशन पर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सांसद जोबा माझी ने इस मांग को लेकर लगातार रेल अधिकारियों और मंत्रालय के समक्ष पत्राचार एवं बैठक के माध्यम से आवाज उठाई थी।
इसके बाद 28 अगस्त को रेल मंत्रालय ने मनोहरपुर स्टेशन पर ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव को मंजूरी दी।
इस ठहराव से मनोहरपुर और आसपास के क्षेत्र के रेल यात्रियों को टाटानगर, दक्षिण भारत समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हरिया, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मनोहरपुर के रेल यात्रियों के लिए यह लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
#Manoharpur #ErnakulamExpress #Tatanagar #RailwayNews #Jharkhand #WestSinghbhum #JobaMajhi #JagatMajhi #ChakradharpurRailway #TrainNews