सवाई माधोपुर में रेलवे पुलिस चौकी का आरक्षक 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी, रेलवे पुलिस थाना सवाई माधोपुर में पदस्थापित आरक्षक श्री मोहम्मद नदीम कुरेशी को परिवादी से 70,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 9413502834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।
#AntiCorruptionBureau #sawaimadopur #rajasthan