दुर्ग जिले के अरसनारा गाँव की मोनिका साहू ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मिसाल बन रही हैं। वर्ष 2020 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर उन्होंने वित्तीय साक्षरता और सामुदायिक संसाधन के क्षेत्र में कार्य शुरू किया। आज वे लगभग 80 महिला स्व-सहायता समूहों को वित्तीय प्रबंधन, बचत और ऋण संबंधी प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर मोनिका ग्रामीण परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
#Bihan #lakhpatididi #chhattisgarh