हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर अकादमी के सदस्य सचिव मनजीत सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए स्वतंत्रता के संघर्ष को याद किया। अकादमी के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉक्टर चंद्र त्रिखा ने बताया कि अकादमी परिसर में विभाजन विभीषिका पर केंद्रित एक विशाल प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमें भारत विभाजन तथा विभाजन विभीषिका के विभिन्न आयामों पर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia