गोयल फिलिंग स्टेशन द्वारा जलजीरा की छबील लगाकर की गई जनसेवा
इंद्री, 14 जून। भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज गोयल फिलिंग स्टेशन द्वारा जलजीरा की छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों एवं आमजन को ठंडा एवं स्वादिष्ट जलजीरा वितरित किया गया। लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गोयल फिलिंग स्टेशन के मालिक रोशन लाल गोयल एवं वासु गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ वासु शर्मा, अनिल शर्मा, अमित कुमार, सोनू शर्मा, विनोद, विक्की, हैप्पी तथा अन्य समाजसेवियों ने जलजीरा वितरण सेवा में सहयोग किया।
उपस्थित लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की भावना को दर्शाते हैं। गोयल फिलिंग स्टेशन द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की भी लोगों ने प्रशंसा की।
Ram Kumar Kashyap - MLA Indri Vasu Goyal #HVN24 Haryana Vishwas News 24 #Jiobp #goyalfillinghsation
#indri Rishi Pal Saini