Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

7 साल बाद खिला ब्रह्मकमल, साहू दंपत्ति ने विश्व कल्याण की कामना के साथ भगवान शिव को किया समर्पित जशपुर/बगीचा ,जशपुर जंक्शन 27 जुलाई जशपुर जिले के बगीचा निवासी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में पदस्थ सुपरवाइजर दशरथ साहू के वार्ड 10 स्थित घर में सात वर्ष पूर्व बसंत पंचमी के पावन अवसर पर लगाया गया दुर्लभ ब्रह्मकमल 24 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे खिल उठा। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद पुष्प के खिलने से परिवार में खुशी और आस्था का माहौल बन गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी इस दुर्लभ पुष्प के दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। दशरथ साहू ने बताया कि ब्रह्मकमल अत्यंत दुर्लभ और पवित्र पुष्प माना जाता है।जो हिमालय में पाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसका खिलना शुभता, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। सात वर्षों की देखभाल के बाद पौधे में पहली बार ब्रह्मकमल खिलना उनके परिवार के लिए अविस्मरणीय क्षण रहा। ब्रह्म कमल के खिलने पर दशरथ साहू एवं उनकी धर्मपत्नी ने विधि-विधान से धूप-दीप प्रज्वलित कर ब्रह्मकमल का स्वागत किया। इसके बाद एकादशी के पावन अवसर पर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और मानवता के मंगल की कामना करते हुए ब्रह्मकमल भगवान शिव को समर्पित किया। ब्रह्मकमल के खिलने की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। आसपास के लोगों ने भी इस दुर्लभ पुष्प के दर्शन कर इसे प्रकृति का अनमोल उपहार और शुभ संयोग बताया। साहू परिवार ने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हुए इस दिव्य अवसर को ईश्वर का आशीर्वाद बताया।

Jashpur, Jashpur | Jul 27, 2026

MORE NEWS

भजन बिना देहियाँ न सोहे रामा

भजन बिना देहियाँ न सोहे रामा

Jashpur, Jashpur | Jul 30, 2026

हाल ए बतौली बगीचा स्टेट हाईवे....
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सरकार की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे.....

सनद रहे "सड़क सरकार का आईना होती है"

सड़क खराब हो तो पहली बात जुबां पर आती है कैसी सरकार है....सड़क तक नहीं बनवाती...पर जब सरकार सड़क के लिए विभाग को पैसे दे चुकी टेंडर हो गया...ठेकेदार को वर्क ऑर्डर मिल गया....तो ईई,इंजीनियर और एसडीओ की शत प्रतिशत जिम्मेदारी होती है कि वह ठेकेदार से बेहतर काम कराए, यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो ...यहां तो दिक्कत हो दिक्कत है.....28 किलोमीटर में बतौली से गड्ढों की शुरुआत होती है जो दुर्गापारा तक कमर तोड़ रही है....पुलिया के डायवर्शन में पानी भरा हुआ है....गड्ढों को भरने के लिए डाला गया जीएसबी कीचड़ हो चुका है...गाड़ियां फंस रही है.....

जब सड़क बरसात में नहीं बनानी थी तो उखाड़ना नहीं था पर...कैसे भी करके बंदरबाट जो करना है....

अच्छा है करते रहिए और सरकार की छवि को दागदार बनाते रहिए

हाल ए बतौली बगीचा स्टेट हाईवे.... लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सरकार की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे..... सनद रहे "सड़क सरकार का आईना होती है" सड़क खराब हो तो पहली बात जुबां पर आती है कैसी सरकार है....सड़क तक नहीं बनवाती...पर जब सरकार सड़क के लिए विभाग को पैसे दे चुकी टेंडर हो गया...ठेकेदार को वर्क ऑर्डर मिल गया....तो ईई,इंजीनियर और एसडीओ की शत प्रतिशत जिम्मेदारी होती है कि वह ठेकेदार से बेहतर काम कराए, यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो ...यहां तो दिक्कत हो दिक्कत है.....28 किलोमीटर में बतौली से गड्ढों की शुरुआत होती है जो दुर्गापारा तक कमर तोड़ रही है....पुलिया के डायवर्शन में पानी भरा हुआ है....गड्ढों को भरने के लिए डाला गया जीएसबी कीचड़ हो चुका है...गाड़ियां फंस रही है..... जब सड़क बरसात में नहीं बनानी थी तो उखाड़ना नहीं था पर...कैसे भी करके बंदरबाट जो करना है.... अच्छा है करते रहिए और सरकार की छवि को दागदार बनाते रहिए

Jashpur, Jashpur | Jul 30, 2026