अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जायें- कलेक्टर श्री यादव
===
जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन की निरंतर शिकायते प्राप्त हो रही है। मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में संपन्न जिलो की समीक्षा बैठक में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। म.प्र. खनिज नियम 2022 के अंतर्गत अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये अनुविभागीय अधिकारी / तहसीलदार/ नायब तहसीलदार को भी सशक्त किया गया है।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने संबंधितो को निर्देशित किया कि खनिज विभाग में अमले की कमी को दृष्टिगत रखते हुये अपने-अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत अवैध उत्खनन, खनिजो का परिवहन तथा भण्डारण की सूचना मिलने पर त्वरित जॉच कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये संबंधित कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करे।
#Damoh