मां के संघर्षों को बनाया ताकत, कीर्ति अरोड़ा ने UGC-NET में हासिल किए 99.47 पर्सेंटाइल
रोहतक की बेटी कीर्ति अरोड़ा ने UGC-NET जून 2026 की परीक्षा में कंप्यूटर साइंस विषय से 99.47 पर्सेंटाइल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कीर्ति ने 300 में से 204 अंक प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया। पिता के निधन के बाद मां ने अकेले परिवार की जिम्मेदारी संभाली। वहीं, उनका बड़ा भाई गंभीर किडनी बीमारी से जूझ रहा है और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। तमाम कठिन परिस्थितियों के बावजूद कीर्ति ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां के त्याग, संघर्ष और आशीर्वाद को दिया।
Rohtak, Rohtak | Nov 9, 2026