
तमिलनाडु में करिश्माई जीत के बाद मुख्यमंत्री बने थलपति विजय ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सीएम विजय ने पूर्ववर्ती एम के स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके सरकार के उस फैसले को पलट दिया है। जिसमें मंदिरों के फंड से 46 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई थी। सीएम विजय की अगुवाई वाली टीवीके सरकार ने सभी प्रोजेक्ट को रद्द करते हुए कहा है कि मंदिरों की सभी चल और अचल संपत्तियों का इस्तेमाल सिर्फ पवित्र कामों में किया जाएगा। सरकार ने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग में सुधार की दिशा में पहला कदम उठाया है। इसके तहत पिछली सरकार द्वारा मंज़ूर किए गए 46 प्रोजेक्ट्स को रद्द कर दिया गया है। इससे मंदिर दिवालिया नहीं होंगे। सीएम विजय के इस फैसले की तारीफ हो रही है।
मुख्यमंत्री विजय की अनुमति के बाद शुक्रवार को देर रात यह आदेश जारी किया। जो अब काफी चर्चा में आ गया है। डीएमके सरकार ने मंदिर के फंड का इस्तेमाल करके 246 करोड़ रुपये की लागत से 29 मैरिज हॉल और 17 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की मंजूरी दी थी। आदेश में कहा गया कि इन 46 प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू नहीं हुआ है। मंदिरों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इनकी मंजूरी रद्द की जा रही है। लंबे समय से हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के तहत आने वाले मंदिरों से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल मैरिज हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और शिक्षण संस्थान बनाने के लिए किया जाता रहा है।
#TamilNadu #CMVijay
Namkum, Ranchi | Jun 22, 2026