मांडर की 14.34 एकड़ भूमि विवाद में दूसरा पक्ष आया सामने
मांडर के हेशमी मौजा स्थित 14.34 एकड़ भूमि विवाद में दूसरा पक्ष सामने आया है। रविवार दोपहर तीन बजे मीडिया को जानकारी देते हुए नारायण मिस्त्री के वंशज सौरभ कुमार राणा ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनके दादा ने वर्ष 1937 में नीलामी के माध्यम से भूमि प्राप्त की थी और तब से नियमित रसीद कटती रही है। उन्होंने कहा कि मामला सीआईडी जांच में नहीं गया, बल्कि एसआईटी ने जांच की थी, जिसमें आरोप लगाने वाली महिला ने सहयोग नहीं किया। राणा ने दावा किया कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं और वे किसी भी जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। वहीं, भूमि को लेकर क्षेत्र में दावे-प्रतिदावे जारी हैं और लोग निष्पक्ष जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।
#ranchirssoffice #RanchiNews #CockroachJanataParty
Namkum, Ranchi | Jun 21, 2026