
वार्ड नंबर 5 की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में पहली बार शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
धौलपुर। नगर परिषद धौलपुर के वार्ड नंबर 5 स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर परिषद सभापति श्री गिरीश गर्ग जी, आयुक्त श्री विष्णु परमार जी एवं पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र राजावत की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्मपुरी कॉलोनी की जिस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, वह सड़क लंबे समय से निर्माण की प्रतीक्षा में थी और पहली बार इसका निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत ब्रह्मपुरी कॉलोनी की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं। इससे कॉलोनी के आधारभूत ढाँचे को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। लंबे समय से सड़क निर्माण की अपेक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र राजावत ने कहा कि वार्ड नंबर 5 के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना और नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ब्रह्मपुरी कॉलोनी की सड़कों का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने में सहयोग के लिए नगर परिषद सभापति श्री गिरीश गर्ग जी एवं आयुक्त श्री विष्णु परमार जी का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि वार्ड में विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
#DholpurNews #highlightseveryone #highlightseveryonefollowers #follower #followerseveryone