Public App Logo
🚨 मंडावर (दौसा) में राहुल मीणा की ह,त्या का आरोप: परिजनों ने थाने के बाहर दिया धरना, अफसरों की समझाइश पर खत्म हुआ प्रदर्शन 🚨 दौसा जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय राहुल उर्फ भानू का शव खेत में मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की बहन ललिता मीणा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ह,त्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य अपडेट्स: घटनास्थल: खेड़ा कल्याणपुरा (खेड़ली सीमा, मंडावर, दौसा) के पास सड़क किनारे खेत। मृतक: राहुल उर्फ भानू मीणा (30 वर्ष), पुत्र कृपाल मीणा। परिजनों का विरोध: आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने मंडावर थाने के बाहर धरना दिया और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। अधिकारियों की समझाइश: एडिशनल एसपी शंकर लाल मीणा और महवा सीओ अनूप सिंह के आश्वासन के बाद रविवार सुबह धरना समाप्त हुआ और परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए। #DausaNews #Mandawar #RahulMeena #DausaPolice #jagattaknews - Rajasthan News