न्यू पुलिस केंद्र, भोजपुर में आगामी 15 अगस्त( स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड का रिहर्सल किया गया।
परेड रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, बूट एवं साज-सज्जा का विशेष निरीक्षण किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों की चुस्ती-फुर्ती, अनुशासन, कदमताल एवं परेड में बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। एवं परेड को उत्कृष्ट एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Arrah, Bhojpur | Aug 9, 2026