
रोह व्यापार मंडल चुनाव में मुरारी दा की जीत, समर्थकों में जश्न का माहौल
रोह. रोह व्यापार मंडल के चुनाव में मुरारी दा की जीत के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई. चुनाव परिणाम सामने आते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया. समर्थकों ने जीत को आपसी विश्वास और समर्थन की जीत बताते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी.
जीत के बाद कर्मठ डुमरी पैक्स अध्यक्ष पंकज दा, कुंज के मुन्ना दा, भट्टा के सरगुन जी और ओहारी के विनय दा समेत अन्य समर्थकों ने मुरारी दा से मुलाकात कर उन्हें फूल-माला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर बधाई दी.
इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला. लोगों ने उम्मीद जताई कि मुरारी दा अपने कार्यकाल में व्यापार मंडल को मजबूती देने के साथ किसानों और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे. वहीं, मुरारी दा की जीत पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.
समर्थकों ने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि उनके साथ खड़े लोगों के विश्वास और सहयोग की जीत है. चुनाव में मिले समर्थन के लिए मुरारी दा ने भी सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया.
Nawada, Nawada | Oct 1, 2026