
रेवाड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार अभियान निरंतर जारी, नशा तस्कर को अवैध नशीला पदार्थ स्मैक सप्लाई करने का आरोपी धरा।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए हैं इसी कड़ी में गत 05 अगस्त को सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने नशा गतिविधियों पर रोकथाम के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गांव कालुवास रोड पर शिव कलौनी के पास से नशीला पदार्थ स्मैक बेच रहे एक तस्कर हिमांशु निवासी मोहल्ला शिव कालोनी रेवाड़ी को 2.86 ग्राम स्मैक सहित धर दबोचा था। मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना शहर रेवाड़ी में मामला पंजीबद्ध कर आगामी जांच अधिकारी एसआई जितेन्द्र कुमार ने बरामद नशा तस्करी के स्रोत का पता लगाते हुए सप्लाई करने वाले आरोपी साहिल उर्फ लीला निवासी गांव मोहल्ला आदर्श नगर रेवाड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन आंदोलन में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक है, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि यह अपराध को भी जन्म देता है। उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव, गली तथा मोहल्ले की संपूर्ण जिम्मेवारी लेगा कि न तो वह खुद नशा करेगा और न ही अपने आस-पास नशा बिकने देगा, तो निश्चित रूप से समाज नशा मुक्त होगा। नशा बेचने वाले व खरीदने वाले लोगों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें, इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, इनकी असली जगह जेल की सलाखें हैं।
................................................... फोटो संलग्न है।
Rewari, Rewari | Aug 21, 2026