सरगुजा के दरिमा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत नामजामली में ग्रामीणों की सूझबूझ से गोवंश वध की एक बड़ी साजिश विफल हो गई। गोवंश को काटने की तैयारी कर रहे दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया और तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले में कुल 7 लोगों के संलिप्त होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर अन्य 5 आरोपियों के नामों का उल्लेख हुआ है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि वैधानिक पुष्टि और अग्रिम कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद की जाएगी।
#Ambikapur #ChhattisgarhNews #Surguja #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #FatafatNews