खरीफ 2026 के लिए लागू हुई कृषक उन्नति योजना
धान के बदले अन्य फसल लेने पर मिलेंगे 15 हजार रुपए प्रति एकड़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन के लिए नवीन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह योजना खरीफ वर्ष 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि लागत में राहत देना और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है।
उप संचालक कृषि श्री अनिल वर्मा ने बताया कि योजना के तहत इस बार विशेष प्रावधान किया गया है। जो किसान पिछले खरीफ सीजन में धान की खेती करते थे और इस वर्ष धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसलों का चयन करेंगे, उन्हें 15 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इससे किसानों को दलहन, तिलहन और अन्य नकदी फसलों की ओर प्रोत्साहन मिले�