पीएचसी के सामने भरा गंदा पानी, मरीजों की बढ़ी परेशानी
गोरमी। नगर परिषद गोरमी के कचनार रोड स्थित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने इन दिनों गंदा पानी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां चौक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है और अस्पताल के मुख्य गेट के सामने भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। जलभराव के कारण अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है।
लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि तत्काल नालियों की सफाई कराकर जमा गंदे पानी की निकासी कराई जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी से राहत मिल सके।
Gormi, Bhind | Oct 6, 2026