घर में घुसा मगरमच्छ,गांव में मचा हड़कंप..
भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के सालिमपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ एक घर के अंदर घुस गया, मगरमच्छ देख परिवार के लोग दहशत में आ गए जैसे ही ग्रामीणों को खबर लगी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, उसके बाद ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सियों से जकड़कर एक पेड़ से बांध दिया जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी , वनविभाग की टीम आने का ग्रामीण इंतजार कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर चंबल नदी से निकलकर गांवों की ओर मगरमच्छ आ जाते हैं जिसका उन्हें भय बना रहता है।
Gormi, Bhind | Oct 6, 2026