सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जारी 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह की आज दूसरी शाम भारतीय कला और लोकसंस्कृति के अद्भुत रंगों से सराबोर होने जा रही है। आज की संध्या में जहां रायपुर की मेघा बोस ताम्रकर के सुरीले लोक संगीत से कार्यक्रम का आगाज होगा, वहीं रायगढ़ की गीतिका चक्रधर व रायपुर की अनुष्का सुल्तानिया का कथक, दिल्ली की टी. लक्ष्मी रेड्डी का कुचिपुड़ी नृत्य और तरुणा साहू व दल की ओजस्वी पंडवानी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी।
शाम को और भी यादगार बनाने के लिए दिल्ली के निशित गंगानी का शास्त्रीय तबला वादन और बाड़मेर की स्टार्क सोसाइटी द्वारा प्रस्तुत थार का जोशीला राजस्थानी फोक मंच पर जीवंत ऊर्जा भरेगा। वहीं, रात 10 बजे वृंदावन के 'माधवरस बैंड' द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजनों की रसधार के साथ इस भव्य सांस्कृतिक शाम का गरिमामय समापन होगा।
#ChakradharSamaroh #Raigarh #CultureOfIndia #Kathak #Pandwani #IndianClassicalDance #FolkMusic #ChakradharSamaroh2026 #MadhvarasBand #ChhattisgarhCulture #FatafatNews