वन्दे भारत लाइव न्यूज़ 🚨 BREAKING NEWS 🚨
जाली दस्तावेजों से बैंक लोन लेकर लग्जरी गाड़ियां हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
CIA होडल की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
पलवल: CIA होडल (पलवल पुलिस) ने फर्जी आधार-पैन कार्ड व अन्य जाली दस्तावेजों के जरिए बैंक लोन पर लग्जरी गाड़ियां निकलवाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
🔴 गिरफ्तार आरोपी:
सलीम और जाहुल निवासी उटावड़ (पलवल) तथा सौरभ श्रीवास्तव निवासी गुरुग्राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
💻 ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा:
गिरोह लैपटॉप की मदद से आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्रों में फर्जी तरीके से पता बदलकर बैंक अधिकारियों को गुमराह करता था और बैंक लोन के जरिए महंगी गाड़ियां निकलवाता था।
🚨 पुलिस ने बरामद किया:
हुंडई क्रेटा कार, वारदात में इस्तेमाल लैपटॉप और मोबाइल फोन पुलिस के कब्जे में लिए गए हैं।
⚠️ मुख्य आरोपी सलीम पर अन्य राज्यों में भी धोखाधड़ी और ATM काटने से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं।
वन्दे भारत न्यूज़ | पलवल
संवाददाता — प्रवीण कुमार
Hodal, Palwal | Oct 4, 2026