सुंदर समाज के लिए हर व्यक्ति का संस्कारित होना जरूरी- कल्याण
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं व बधाई
करनाल, 4 सितंबर। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि सुंदर समाज की कल्पना साकार करने के लिए हर व्यक्ति का संस्कारित होना जरूरी है। कल्पना को पूरा करने के लिए उसी सोच के साथ कार्य करना होगा।
श्री कल्याण आज घरौंडा के क्राउन सिटी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने नागरिकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं व बधाई दी। इस मौके पर नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसकी मुख्य अतिथि ने मुक्त कंठ से सराहना की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में केक काटा गया।
विधानसभा अ