*डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई*
*दो अवैध देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध*
चित्तौड़गढ़, 02 अगस्त 2026। डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टलनुमा देशी कट्टा, एक देशी कट्टा .315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3, 8, 25 एवं 35 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में रात्रिकालीन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपर�