मऊ में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, बिहार का रहने वाला है युवक
मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरमान अली पुत्र बदरुद्दीन मियां, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम महमूदगंज, थाना दुर्गावती, जनपद कैमूर, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी को 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर पहसा से इटौरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना हलधरपुर में बीएनएस की धारा 137(2) और 87 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया।