
अजमेर: अवैध डोडा पोस्त सप्लाई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
अराई में 9.130 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में वांछित था आरोपी, बोराड़ा थाना पुलिस ने की कार्रवाई
अजमेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोराड़ा थाना पुलिस ने डोडा पोस्त सप्लाई करने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कंवर चौधरी पुत्र हनुमान चौधरी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सान्दोलिया, थाना अराई, जिला अजमेर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को अराई थाना पुलिस ने अराई क्षेत्र में मुकेश वैष्णव के घर से 9.130 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस संबंध में अराई थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच बोराड़ा थाना पुलिस को सौंपी गई थी।
अनुसंधान के दौरान डोडा पोस्त की सप्लाई करने वाले आरोपी कंवर चौधरी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बोराड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी मुकेश वैष्णव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन तथा संबंधित अधिकारियों के सुपरविजन में की गई। गिरफ्तारी में बोराड़ा थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस की अपील: अजमेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त या सेवन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Oct 18, 2026