📰 विशेष हरियाली कल्याण समिति में सेठपाल वर्मा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी
इंद्री, करनाल। विशेष हरियाली कल्याण समिति द्वारा संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से श्री सेठपाल वर्मा को समिति का जिला अध्यक्ष (District President) नियुक्त किया गया है।
समिति की ओर से उम्मीद जताई गई कि श्री सेठपाल वर्मा जिले में संगठन के विस्तार के साथ-साथ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Sethpal Verma