
54 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा, देहरा में निभाई गई झंडा रस्म
देहरा।। News123 ।। श्री रामलीला कमेटी देहरा की ओर से रामलीला महोत्सव की तैयारियों के तहत झंडा रस्म विधिवत रूप से निभाई गई। इस दौरान गायत्री परिवार और राम मंदिर परिवार से जुड़ी महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के बीच झंडा रस्म के साथ ही रामलीला महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बन गया।
श्री रामलीला कमेटी देहरा की यह ऐतिहासिक रामलीला वर्ष 1972 से लगातार आयोजित होती आ रही है और इस वर्ष इसे 54 वर्ष पूरे हो रहे हैं। कमेटी के अनुसार इस बार भी रामलीला का 11 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
झंडा रस्म के अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष नीतीश परमार, वित्त अध्यक्ष अभय चौहान, उपाध्यक्ष शेखर ठाकुर व सौरभ सूद, संचालक पवन शर्मा, महासचिव पंकज मेहरा, विशाल परमार, निदेशक अभिनव वालिया, सचिव अंकुश वर्मा, सचिन शर्मा, संजीव शर्मा, विकास वालिया, सह सचिव अमन राणा, अरुण भारद्वाज, रजनीश कुमार, ध्रुव चौहान, आदित्य शर्मा, अमित वालिया एवं अमन वालिया सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि देहरा की 54 वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।