#अलीगढ़ में बंदर की घुड़की से छत से गिरी महिला, नीचे आंगन में गिरते ही गई जान; घर में मचा कोहराम, गांव में बंदरों का बढ़ता आतंक,अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र के गांव बलवंत नगला में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह की पत्नी रामवती (55) सुबह करीब सात बजे घर की छत पर किसी काम से गई थीं। इसी दौरान अचानक बंदर ने उन्हें घुड़की देना शुरू कर दिया। रामवती ने बंदर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन डर के चलते वह छत से नीचे आंगन में गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रमोद दूध डालकर घर लौटे तो पत्नी को खून से लथपथ देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने गांव में बढ़ते बंदरों के आतंक पर चिंता जताई।
#AligarhNews #Aligarh #Gabhana #BreakingNews #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Sep 10, 2026