क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस का अचानक दरवाजा और खुल जाए और मरीज सड़क पर जा गिरे. इसके बाद भी एंबुलेंस को पता न चले और वह आगे चलती जाए. महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड इलाके में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. वहां पर मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था. तभी यह हैरान करने वाली घटना हुई. हालांकि, गनीमत रही कि पीछे कोई गाड़ी नहीं आ रही थी. जिसके चलते मरीज की जान बच गई. इस घटना के बाद शहर के लोगों ने दोषी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
#zeecards #maharashtra #ambulance
https://www.zeenews.com/india/article-ambulance-door-opens-speed-breaker-patient-falls-out-major-incident-reported-in-pimpri-chinchwad-3408527