
प्रेस नोट
जिला दतिया
*थाना गोदन पुलिस ने भरण पोषण प्रकरण में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन, SDOP अनुभाग भाण्डेर श्री पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में न्यायालयीन आदेशों की तामील एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोदन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंट की तामील की गई।प्रकरण क्रमांक MJC R/153/2026 में माननीय प्रथम सिविल न्यायाधीश, वरिष्ठ खंड, भांडेर, जिला दतिया द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 144(3) के अंतर्गत पारित आदेश के पालन में अनावेदक रामरतन कुशवाह पुत्र चिरोंजीलाल कुशवाह, निवासी ग्राम खड़ौआ, थाना इंदरगढ़, जिला दतिया के विरुद्ध ₹26,000 की बकाया राशि अदा नहीं करने एवं नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के संबंध में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। थाना गोदन पुलिस टीम ने वारंट की तामील करते हुए वारंटी को गिरफ्तार किया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
*सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोदन उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में एएसआई कमल किशोर प्रजापति, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, प्रधान आरक्षक बृजमोहन उपाध्याय, आरक्षक केशव लटोरिया, आरक्षक विवेक, आरक्षक धर्मेंद्र एवं वाहन चालक धर्मेंद्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।